कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने को कमालगंज थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, नए को मिली जिम्मेदारी |

1 Min Read

कमालगंज |

विवादों में घिरे कमालगंज थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उन्हें थानाध्यक्ष पद से हटाते हुए आयोग सेल में तैनात कर दिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक ललित कुमार को कमालगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि अवध नारायण पांडेय पर एक पीड़ित से 5 किलो सेम के बीज मांगने का आरोप लगा था, जो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया। वहीं नए थानाध्यक्ष के रूप में ललित कुमार ने जिम्मेदारी संभाल ली है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *