फर्रुखाबाद |
थाना अमृतपुर क्षेत्र के कस्बा राजपुर में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई पत्रकार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पूरे माहौल में भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का रंग देखने को मिला। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर होली के पारंपरिक गीतों और शुभकामनाओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार अनुज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ पल्लवी सोमवंशी, ब्लॉक प्रमुख राजेपुर, मौजूद रहे। उन्होंने समारोह में आए सभी पत्रकारों का सम्मान करते हुए उन्हें भगवान का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने और जन समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
समारोह के दौरान आयोजित बैठक में पत्रकारों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की। विशेष रूप से अमृतपुर और राजेपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। पत्रकारों ने बताया कि मुख्य मार्गों पर फुटपाथ संकरे होने, अतिक्रमण और साफ-सफाई की कमी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
इस संबंध में पत्रकारों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी से फुटपाथ के चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से बातचीत कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक अनुज कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
यह होली मिलन समारोह न केवल उत्सव के रूप में बल्कि पत्रकारों के बीच एकता, संवाद और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
मौके पर वरिष्ठ पत्रकार पवन अग्निहोत्री, विमल पाठक,प्रताप यादव के साथ बृजकांत दीक्षित,डॉ पी डी शुक्ला,सरबजीत यादव,निशांत अवस्थी,राम मुरारी शुक्ला,अनुज कुमार सिंह,रामू राजपूत,प्रशांत अवस्थी,गोपाल सक्सेना,सुरजीत शुक्ला प्रबल अवस्थी सहित मनोज सक्सेना,शिवम मिश्रा,वीरेश यादव,शोभित पाठक,शोविंदर यादव मौजूद रहे।
