जन आरोग्य मेले का आयोजन , 111 मरीजों की हुई जांच व उपचार |

2 Min Read

अमृतपुर।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में कुल 111 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनकी विभिन्न बीमारियों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां व चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि मेले में आए मरीजों की जांच के दौरान मलेरिया के 13, टाइफाइड के 11, शुगर के 14, बलगम के 6, हेपेटाइटिस-बी के 3 तथा हीमोग्लोबिन के 2 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार, एएनएम पावनी तथा वार्ड बॉय राकेश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में विशेष योगदान दिया।

यह साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है, जिसका इंतजार आसपास के कई गांवों के लोग करते हैं। मेले में दौलतियापुर, पिथनापुर, हरसिंहपुर, लीलापुर, नगला हूसा, मुजह, अल्हापुर, अमृतपुर, बलीपट्टी, हुसेनपुर, करनपुर, दत्त, बनारसीपुर, फखरपुर और मंझा की मडैया सहित दर्जनों गांवों के लोग पहुंचकर निःशुल्क जांच और दवाइयों का लाभ उठाते हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *