कलयुगी पुत्रों की मारपीट व प्रताडना से आहत विधवा मां ने लगाई पुलिस से गुहार |

2 Min Read

कायमगंज |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चैनी नगला निवासी वृद्ध महिला दयावती पत्नी खुशीराम ने पुलिस को तहरीर सौंप कर न्याय की गुहार लगाई | जिसमें उसने बताया कि उनके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है । उनके तीन पुत्र हैं । दो पुत्रों की शादी हो चुकी है । एक पुत्र बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता है । वह घर पर अकेली रहती है । बड़ा पुत्र प्रमोद व छोटा पुत्र अजय घर पर ही रहते हैं ।मंगलवार की शाम दोनों पुत्र एक राय हो गए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे किसी प्रकार वह कमरे में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया इसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची । तब महिला की जान बची । पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनका बड़ा पुत्र व छोटा पुत्र संपत्ति के लालच में आए दिन मारपीट करते रहते हैं । उसने यह भी बताया कि दोनों पुत्र उसे तथा उसके मझले पुत्र को जान से मारने की फिराक में है । हल्का दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *