हिन्दू नववर्ष पर निकाली गई भव्य बाइक रैली, संगोष्ठी के साथ हुआ समापन

1 Min Read

फर्रुखाबाद/

श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बद्रीविशाल महाविद्यालय से पंडाबाग मंदिर तक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में हिन्दू महासभा, संस्कार भारती, सेवा धाम समिति, भारत विकास परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की विशेष बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बाइक चलाकर भागीदारी निभाई और समाज को हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाने का संदेश दिया। यात्रा का समापन पांडेश्वर नाथ शिवालय परिसर स्थित सभागार में संगोष्ठी के साथ हुआ। कार्यक्रम में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय कवि शिव ओम अम्बर, डॉ. सुबोध वर्मा, पतंजलि योग समिति की शिल्पी रस्तोगी तथा हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया|

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *