एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट राजपुर में सामान्य ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण व पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

2 Min Read

अमृतपुर।

राजपुर स्थित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में सामान्य ज्ञान परीक्षा के प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य तथा ब्लॉक प्रमुख पल्लव सिंह सोमवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज अवस्थी ने किया।

बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की राजपुर शाखा के संचालक रक्षपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सिंह सोमवंशी ने कंप्यूटर शाखा की सराहना करते हुए कहा कि पिछड़े क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा की शाखा स्थापित करना और उसे नियमित रूप से संचालित करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। इससे गांव के बच्चों को भी कंप्यूटर सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने संस्थान के संचालक को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

वहीं विधायक सुशील कुमार शाक्य ने भी कंप्यूटर शाखा के संचालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शाखा के संचालक रक्षपाल को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील कुमार शाक्य और ब्लॉक प्रमुख पल्लव सिंह सोमवंशी ने कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुरुजन, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *