आगरा कैंट स्टेशन पर 9 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

आगरा कैंट स्टेशन पर 9 लाख रुपये का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद गांजे की खेप उड़ीसा से दिल्ली भेजी जा रही थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं। रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया।

जीआरपी और आरपीएफ की टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *