शमशाबाद /फर्रुखाबाद |
लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र में आजकल लकड़ी माफियाओं का जलवा जलाल है और अपने कारोबार को चमकाने के लिए किसी से भी दो दो हाथ कर ने को तैयार है इसी दम पर माफिया कहीं ना कहीं हरे-भरे वृक्षों को इलेक्ट्रिक आरे चलबाकर हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं बहीं वन विभाग के राजस्व को भी अच्छा खासा चूना लगा रहे हैं रात के अंधेरे में इलेक्ट्रॉनिक आरो से हरे भरे फलदार वृक्षों का कटान कर ट्रैक्टर ट्रालियों के सहारे ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से गुजरते हुए ठिकाने लगा दिया जाता है,लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद होंगे कि ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा, आखिरकार इसका उदाहरण शमशाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर महमूद मंडी रोड स्थित कर्बला के पास देखने को मिल ही गया,
वन रेंजर के मुताबिक कायमगंज क्षेत्र के टेढ़ीकोन के पास बिना परमिशन हरी लकड़ी का अवैध कटान हो रहा था,जिस पर मौके पर वन विभाग की टीम जिसमें वन रक्षक लोकेश लवानिया,शिवेंद्र तोमर कायमगंज, तथा वन दरोगा शैलेश यादव,को मौके पर भेजा गया,जहां से लकड़ी माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग खड़े हुए,वन विभाग टीम द्वारा पीछा करते हुए शमसाबाद थाना क्षेत्र के शिकंदरपुर महमूद में लकड़ी माफिया के ट्रैक्टरों को पकड़ लिया,जहां लकड़ी माफिया द्वारा वन रक्षक लोकेश लवानिया के साथ हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी,
लगभग 2 बजे के करीब जब बन विभाग का एक दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया तो लकड़ी माफिया हरकत में आ गए बताया गया है लकड़ी माफिया बनाधिकारियों की टीम से भिड़ गए तथा मारपीट शुरू कर दी, देखते ही देखते बन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं द्वारा हाथापाई शुरू कर दी,हाथापाई होने में बन रक्षक लोकेश लवानिया की बर्दी भी फट गई लकड़ी माफियाओं के आक्रामक तेवर देखकर वन विभाग की टीम भी घबरा गई तथा डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को आने की सूचना दी बताते हैं जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक आरोपी लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गए थे बनाधिकारियों की टीम ने लकड़ी से भरे दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर शमशाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया
