फर्रुखाबाद न्यूज़:- मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष की टीम ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद/

बाढ़ग्रस्त इलाकों में आपदा के इस कठिन समय में समाजसेवा की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिल रही है। क्षेत्र के तमाम समाजसेवी और नागरिक एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता में दिन-रात जुटे हुए हैं।

Ad image

इसी कड़ी में कटरी धर्मपुर, कुंडा की मड़ैया और वीर सहाय की मड़ैया जैसे अति-प्रभावित इलाकों में समाजसेवियों की टीम ने राहत कार्य चलाया। आवागमन के रास्ते बंद होने के कारण टीम के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नाव और ट्रैक्टरों के सहयोग से जलमग्न क्षेत्रों तक पहुंच बनाई।

राहत अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन, दैनिक उपयोग की राहत सामग्री और लंच पैकेट का वितरण किया गया।

इस मानवीय पहल में मुख्य रूप से श्याम सुंदर वर्मा (लल्ला भईया), मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव यादव (टिंकल भईया), गोपाल कृष्ण सक्सेना, सौरभ गुप्ता (छोटे), संजय कटियार, शिवम वर्मा, सत्यम वर्मा, फरमान, सागर गुप्ता, भूरा, रोहित शाक्य, रिंकू शर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव और विश्वनाथ सभासद आदि की सराहनीय भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस संकट की घड़ी में मिली त्वरित सहायता के लिए सभी समाजसेवियों का आभार जताया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *