फर्रुखाबाद न्यूज़:- फर्जी आधार कार्ड से रिवाल्वर लाइसेंस लेने वाला माफिया रज्जू फंसा, केस दर्ज करने के आदेश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

Ad image

प्रभारी अधिकारी आयुध एवं नगर मजिस्ट्रेट ने कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक को आज आदेशित किया कि सही तथ्यों को छुपाकर एवं कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखाधड़ी से रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस लेने वाले खालिद उर्फ रज्जू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करें।

मालूम हो कि कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी फरार माफिया खालिद उर्फ रज्जू पुत्र इरशाद खां ने जनपद गाजियाबाद थाना पिलखुवा ग्राम निडोरी (मंसूरी) निवासी होने का फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज बनवाया। खालिद उर्फ रज्जू ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2007 में गाजियाबाद से रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाया है। इस बात की जानकारी होने पर कोतवाली फतेहगढ़ सिविल लाइन मड़िया निवासी सुधीर कुमार दिवाकर ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद से शिकायत कर धोखाधड़ी करने वाले खालिद उर्फ रज्जू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।

सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्षों खालिद उर्फ रज्जू के करीबी कमाल के पास आधार कार्ड बनवाने का ठेका था। इस दौरान रज्जू ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि रज्जू का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। जनपद गाजियाबाद में भी रज्जू के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *