रिपोर्ट सौरभ दीक्षित |
कमालगंज/फर्रुखाबाद |
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सवासी में कल हुई हरनाम की हत्या में कमालगंज थाना पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। और अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि कैलाश चन्द्र शर्मा उपरोक्त ने करीब 4-5 वर्ष पूर्व अपनी छः बिसे जमीन हरनाम सिंह को बहुत कम रूपये में बेच दी थी। जो जमीन अब बहुत मंहगी हो गयी है। कैलाश चन्द्र शर्मा उपरोक्त ने हरनाम से कहा कि मेरी जमीन मुझको वापस दे दो। जो तुमने मुझको रूपये दिये थे। मैं वापस कर दूँगा। लेकिन हरनाम सिंह जमीन नही दे रहा था। और 10-15 दिन पहले। नीलेन्द्र पुत्र धीरेन्द्र उर्फ नारद निवासी धीरजपुर थाना कमालगंज का भी हरनाम से विवाद हो गया था। फिर हम दोनो ने मिलकर हरनाम के साथ डण्डा से मारपीट कर दी। जिससे हरनाम की मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद हम लोगो ने हरनाम की लाश को अपनी मकैया से लेकर मृतक के बाडे की तरफ जो रास्ता जाता है।उसी पर छोड़ दिया था। अभियुक्त कैलाश चन्द्र शर्मा अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। जिसका खुला था अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस कमालगंज थाना प्र0नि0 रामसहाय सिंह, हेड कां0 बृजेश कुमार, कां0 तेजवीर सिंह, कां0 रिंकू चाहर ,कां0 योगेंद्र सिंह, मौजूद रहे।
