फर्रुखाबाद न्यूज़:- खेत में भुट्टे तोड़ रही युवती को बिच्छू ने डसा, अस्पताल में बची जान, परिजनों में मचा हड़कंप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पैथान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में मक्के के भुट्टे तोड़ रही एक युवती को अचानक जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगते ही युवती की हालत बिगड़ गई और वह कुछ देर के लिए बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़ी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव पैथान निवासी रामकिशन अपनी 22 वर्षीय पुत्री रक्षा के साथ खेत में मक्के की फसल से भुट्टे तोड़ रहे थे। इसी दौरान मक्के के ढेर में छिपे एक बिच्छू ने रक्षा के बाएं पैर में डंक मार दिया। डंक लगते ही उसे तेज दर्द हुआ और कुछ ही देर में वह मूर्छित हो गई।

घबराए परिजनों ने तत्काल साहस दिखाते हुए बिच्छू को भी पकड़ लिया और उसे एक पॉलिथीन में बंद कर लिया, ताकि डॉक्टरों को सही जानकारी दी जा सके। इसके बाद रक्षा और पकड़े गए बिच्छू को लेकर परिजन सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचे।

अस्पताल में मौजूद डॉ. विपिन सिंह ने तुरंत युवती का उपचार शुरू कराया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज को भर्ती कर आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल बना रहा। चिकित्सकों ने खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों से अपील की है कि बरसात के मौसम में खेतों, घास-फूस और फसल के ढेर में हाथ या पैर डालते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि इस मौसम में बिच्छू और अन्य विषैले जीव अक्सर छिपे रहते हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *