फर्रुखाबाद:
जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडोली के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई थाना राजेपुर निवासी दीपक पुत्र रामलड़ेते ने मंगलवार सुबह करीब 9:26 बजे थाना राजेपुर में सूचना दी कि उनके पिता रामलड़ेते पुत्र रामस्वरूप (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने बीती रात ग्राम खंडोली के जंगल में सर्वाधर सिंह के खेत में लगे बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और मौके की जांच कराई। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
