ईद की नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने आपसी प्रेम, भाईचारा तथा मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगी।

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद|

ईद उल फितर का पवित्र त्यौहार नगर वासियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद के अवसर पर आज नगर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने वाले मुस्लिम भाइयों की भारी भीड़ रही नगर की मुख्य मस्जिद ग्राम हमीरपुर ईदगाह, रायपुर रोड स्थित ईदगाह,नई बस्ती रोड स्थित बाबा जूही शाह दरगाह स्थित मस्जिद,जमा मस्जिद ईद के अवसर पर हजारों मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने दीन दुखियों की तरक्की आपसी प्रेम भाईचारा तथा मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगी। ईद उल फितर का त्योहार नगर वासियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एवं धूमधाम से मनाया गया ईद के इस अवसर पर नगर के हिंदू मुस्लिम भाइयों ने सभी गिले शिकवे दूर कर आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी इससे पहले हमीरपुर स्थित ईदगाह रायपुर रोड स्थित ईदगाह जमा मस्जिद एक मिनारा मस्जिद चिलौली स्थित राजा मस्जिद सहित नगर की सभी मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। ईद के मौके पर 30 रोज पूरे होने पर खुशी का इजहार करते हुए हजारों रोजेदारो ने नमाज अदा करने की। वहीं भारी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई नमाज के उपरांत जहां वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद थी वहीं सुरक्षा की दृष्टि से रायपुर रोड स्थित ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह,सिओ संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा,उपनिरीक्षक अनुराग मिश्रा, मंडी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, उप निरीक्षक सुधा पाल मौजूद रही।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *