आगामी अंबेडकर जयंती: आयोजन समिति के अध्यक्ष चुने गए डॉ प्रभुदयाल।

1 Min Read

फर्रुखाबाद:

मुख्यालय फतेहगढ़ स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में दलित समाज के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई। जिसमें आगामी 14 अप्रेल को डॉ वी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह को मनाने के लिए सर्वसम्मति से डॉ प्रभुदयाल को आयोजन समिति अध्यक्ष चुना गया। डॉ प्रभुदयाल को बधाई देते हुए उनसे जल्द ही कार्यकारिणी घोषित किये जाने की अपेक्षा की गई।बैठक में तय किया गया कि विगत साल की अपेक्षा इस वर्ष और अधिक धूमधाम से डॉ अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली जाये। बताया गया कि कल 2 मार्च को सायं 3 बजे जेएनवी रोड तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर डॉ अंबेडकर जयंती के समारोह आयोजन समिति की आवशक बैठक होगी। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

बैठक में शामिल लोगों में डॉ प्रभुदयाल, वीरेंद्र सिंह कठेरिया, रामनरेश गौतम, कुलदीप सिंह कठेरिया, रवीन्द्रनाथ दिवाकर प्रवक्ता, अशोक कठेरिया प्रवक्ता, प्रमोद दिवाकर (वरिष्ठ नेता), अवधेश चन्द्र कठेरिया ( प्रधानाचार्य), प्रमोद जाटव, वेदप्रकाश ( इंजीनियर), रमेश चंद्र दिवाकर, सचिन सुमन ( सभासद), पप्पू कनौजिया ( सभासद), सत्यपाल सत्यार्थी, नन्दराम कोटेदार, राजेश अंबेडकर, विजय सिंह आर्य ( एडवोकेट), प्रेमसिंह कठेरिया (अध्यापक), राहुल कनौजिया, प्रधान रामकिशन आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *