सी.पी.विद्या निकेतन स्कूल प्रबंधन ने प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित |

2 Min Read

कायमगंज |

सी.पी.विद्या निकेतन स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सी. पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्ज की निदेशिका डॉ०मिथलेश अग्रवाल,

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना एवं शिक्षकों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में सी. पी. ग्रुप की निदेशिका ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह विद्यालय और समाज के लिए भी गर्व का विषय बनती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन सफल प्रतिभागियों से प्रेरणा लेकर परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करके हृदय से आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली परीक्षा और प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और अनुशासन से कार्य करते हुए अपना, परिवार का और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *