पुलिस की बड़ी सफलता: 80 गुम मोबाइल फोन बरामद, 27 लाख रुपये की कीमत

1 Min Read

कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 80 गुम मोबाइल फोन बरामद, 27 लाख रुपये की कीमत

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए 806 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। साइबर सेल टीम और थानों पर तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों ने लगातार अभियान चलाकर इन मोबाइल फोन को खोज निकाला।

पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से ये एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने कासगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि आम जनता की संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *