T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले लखनऊ में जोश, क्रिकेट लवर्स ‘Run For India’ मैराथन में दौड़े

3 Min Read

Lucknow News: आज अहमदाबाद में हो रहे T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर राजधानी लखनऊ में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए क्रिकेट लवर्स ने सुबह लोहिया पथ पर 1090 चौराहे से LSG रन फॉर इंडिया मैराथन में हिस्सा लेकर प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया। मैराथन का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया था। शहर के यंगस्टर्स, फिटनेस लवर्स, बच्चों और सीनियर सिटिजन्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स का जोश साफ दिख रहा था। सभी रनर्स लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए दौड़े। मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित की गई। 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर शुरू हुई। इसके बाद, 5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:00 बजे शुरू हुई, जबकि बच्चों और सीनियर सिटिजन्स के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित की गई। प्रोग्राम के आखिर में विनर्स को सम्मानित भी किया गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले लखनऊ में जोश, जोश और उत्साह का माहौल बनाया।

अहमदाबाद में आज हो रहे T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर राजधानी लखनऊ में जबरदस्त उत्साह है। टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए क्रिकेट लवर्स ने सुबह 1090 चौराहे से लोहिया पथ पर LSG रन फॉर इंडिया मैराथन में हिस्सा लेकर प्लेयर्स का हौसला बढ़ाया। मैराथन का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया था। शहर के यंगस्टर्स, फिटनेस लवर्स, बच्चों और सीनियर सिटिजन्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स का जोश साफ दिख रहा था। सभी रनर्स लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए दौड़े। मैराथन तीन कैटेगरी में आयोजित की गई। 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर शुरू हुई। इसके बाद, 5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:00 बजे शुरू हुई, जबकि बच्चों और सीनियर सिटिजन्स के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित की गई। प्रोग्राम के आखिर में विनर्स को सम्मानित भी किया गया। खास बात यह रही कि इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर बड़ी संख्या में महिला रनर्स ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया और टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट के मुताबिक, ‘LSG रन फॉर इंडिया’ का मकसद शहर के नागरिकों, युवाओं और परिवारों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना और हेल्थ, फिटनेस और स्पोर्ट्समैनशिप को बढ़ावा देना है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि आज का दिन टीम इंडिया को डेडिकेट किया जाएगा। उन्हें विश्वास है कि इंडियन टीम शानदार प्रदर्शन करके ट्रॉफी अपने नाम करेगी। कई पार्टिसिपेंट्स ने कहा कि वे मैच के दौरान लाइव अपडेट्स और वीडियो शेयर करके टीम का हौसला भी बढ़ाएंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *