मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई: एआरटीओ

1 Min Read

मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई: एआरटीओ

जिलेभर में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा सघन चेकिंग अभियान

एटा। अलीगढ़ जिले में 28 फरवरी 2026 को एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस का फर्श (टायर के ऊपर का हिस्सा) टूटने से यूकेजी की 08 वर्षीय छात्रा की नीचे गिरने से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद शासन-प्रशासन मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध सख्त रुख ले चुका है, लगातार प्रदेशभर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। एआरटीओ सतेन्द्र कुमार ने बताया है कि 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सख्ती के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी विद्यालय अपने वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें किसी भी हाल में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *