पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन; गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे लोग |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद |

थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रमापुर जसू में 40 वर्षीय रजनीश कुमार की मौत के मामले में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रमापुर चौराहे के निकट सड़क किनारे शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार के पुत्र रजनीश कुमार दिवाली के त्योहार पर अपने पैतृक गांव आए थे। दिवाली की रात पड़ोसियों से विवाद के बाद मारपीट हुई थी। अगले दिन उनका शव गांव में हैंडपंप के पास पड़ा मिला था। घटना के बाद परिजनों ने आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के भाई अमोल ने गांव के ही नेम कुमार, धर्मेंद्र, रजनी तथा अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। उनका साफ कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। परिवार की एक महिला ने आरोपी पक्ष से मोटी रकम लेने और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। चौराहे पर शव रखे जाने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और जाम जैसे हालात बन गए।

सुबह से दोपहर तक थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी और परिजनों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कहती रही, जबकि परिजन तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन मान गए। शव को चौराहे से हटाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *