धारदार हथियार मारकर महिला को किया घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में

2 Min Read

कायमगंज |

गोदाम में तम्बाकू पुड़िया भरने जा रही महिला को युवक ने सरेराह टकोरा से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

क्षेत्र के गांव रूटोल निवासी रेखा कोरी वर्ष पत्नी मनोज पेंटर रोज की भांति तम्बाकू गोदाम में पुड़िया भरने जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े सात बजे कैसर खां अड्डा – रेलवे क्रासिंग के बीच में गांव के ही युवक मनोज पुत्र गोपी चन्द्र कोरी ने अचानक उस पर धारदार हथियार से प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से होकर तड़पने लगी। सूत्रों की माने तो कुछ राहगीरों ने ललकार कर युवक की घेराबंदी कर ली घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया और घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक विपिन कुमार ने प्रथम उपचार के बाद महिला को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि शाम पुड़ियों की खांच भरने के दौरान रेखा और महेश के बीच कहा सुनी हुई थी। लेकिन इस तरह महेश घटना को अंजाम देगा, इसकी कल्पना भी नहीं की थी। सुबह हुई घटना क्षेत्र में आग की तरह फैलने लगी। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे कि कोतवाली पुलिस का अपराधियों को कोई खौफ नहीं है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *