कोतवाली कायमगंज में होली के सम्बन्ध में व्यापारियों के साथ मीटिंग का हुआ आयोजन।

2 Min Read

कायमगंज।

फतेहगढ़ से आए एडिशनल एसपी अरूण कुमार सिंह, कायमगंज के सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री/ जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उनके महामंत्री अमित सेठ, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, महामंत्री अरुण सक्सेना, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री नीरज राठौर, व्यापार संगठन के अध्यक्ष मंसाराम गुप्ता सहित काफी लोग उपस्थित थे।

बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आदेशअग्निहोत्री ने कहा कि नगर में चीता मोबाइल की गस्त को बढ़ाया जाए , नगर में हुए दोहरे हत्या कांड की जल्द से जल्द खुलासा हो जिससे नगर में फैली दहशत खत्म हो सके एवं ई रिक्शे की व्यवस्था को सही किया जाए। उन्होंने आगे कहा कायमगंज में गंगा जमुनी की तरह हर त्यौहार आपस में बहुत ही सौहार्द पूर्ण मनाया जाता है इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी कहा हमारे यहां त्यौहार आपस में बहुत अच्छी तरीके से बनाया जाता है और होली का रंग प्रेम का रंग होता है सभी लोग खुशी-खुशी आपस में रंग गुलाल लगवाते हैं।

एडिशनल एसपी ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा सभी लोग अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं जिससे कि अपराधियों को पकड़ने में कोई दिक्कत ना आए जो भी अपराधी हैं वह जरूर पकड़े जाएंगे।

कायमगंज सीओ ने भी त्योहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कोतवाली इंस्पेक्टर ने भी कहा जिसको भी कोई दिक्कत हो वह हम से संपर्क कर सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *