तेज़ रफ्तार से जा रही बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में घुसी , मौके पर युवक की मौत, दो गंभीर घायल |

1 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद

थाना राजेपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी आनंद (18) पुत्र जगतपाल, मनोज (17) पुत्र रक्षपाल व विपिन (18) पुत्र कल्लू मोटरसाइकिल से कस्बा राजेपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे राजेपुर तिराहे से जमापुर मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर आगे कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक आगे चल रही अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतक आनंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ मोर्चरी भिजवाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *