फर्रुखाबाद न्यूज़:- मंसूरी सोसायटी ने इकरार मंसूरी को हापुड़ का उपजिला प्रभारी नियुक्त किया |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त एवं आईएसओ प्रमाणित सामाजिक संगठन मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स ने संगठन के विस्तार को लेकर नई नियुक्ति की है। मंसूरी सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने श्री इकरार मंसूरी पुत्र रफीक मंसूरी, निवासी धौलाना, हापुड़, को जनपद हापुड़ का उप जिला प्रभारी मनोनीत किया है।

23 जुलाई 2026 को जारी नियुक्त पत्र (पत्रांक: MSMSW/2026/1022) में बताया गया है कि इकरार मंसूरी का कार्यकाल मनोनयन की तिथि से एक वर्ष के लिए होगा। संगठन ने उनसे समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करते हुए मंसूरी सोसायटी को मजबूत बनाने तथा संगठन के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा व्यक्त की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी डॉ. अरशद मंसूरी ने विश्वास जताया कि जनाब इकरार मंसूरी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए मंसूरी सोसाइटी की जनकल्याणकारी गतिविधियों को जनपद हापुड़ में नई गति प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी नियुक्त पत्र में संगठन के पदाधिकारियों के लिए निर्धारित नियम एवं शर्तों का भी उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की मासिक बैठकों में नियमित रूप से भाग लेना होगा तथा संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जिससे स्वस्थ एवं खुशहाल समाज की स्थापना की जा सकें !

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *