फर्रुखाबाद न्यूज़:- दिल्ली से आ रही जनरथ बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चालक की हालत नाजुक — 9 यात्रियों की बची जान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के कायमगंज-फर्रुखाबाद बाईपास पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। जसमई चौराहे के पास सुबह करीब 5:45 बजे दिल्ली से फर्रुखाबाद आ रही साहिबाबाद डिपो की जनरथ बस आगे चल रही खाद से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बस चालक विनय चौहान (26 वर्ष), निवासी जैथरा, जनपद एटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परिचालक आकाश गुप्ता (28 वर्ष), निवासी अल्लाहगंज, शाहजहांपुर भी चोटिल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी भेजा गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक विनय चौहान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि परिचालक आकाश गुप्ता का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है।

9 यात्रियों की बची जान

हादसे के समय बस में कुल 9 यात्री सवार थे। जोरदार टक्कर के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित बच निकले। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए बाईपास पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *