Amroha News : पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार 10 वाहन बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अमरोहा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार 10 वाहन बरामद

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

हसनपुर । अमरोहा जनपद की हसनपुर पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक खंडहरनुमा कमरे में छिपे चार संदिग्धों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश निवासी कल्याण वाली मढ़ैया, ईश्वरचंद निवासी अंबेडकर नगर, बंटी शर्मा उर्फ बोबी निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी तथा कुंदन सिंह निवासी गंज घोसियान, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अमरोहा, बुलंदशहर और आसपास के जिलों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें ग्राहकों को धोखे से बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस के अनुसार बरामद वाहन गजरौला, रहरा, आदमपुर, हसनपुर तथा बुलंदशहर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार, सचिन कुमार तथा कांस्टेबल गौरव कुमार और अतुल मलिक की टीम ने अंजाम दिया।पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी होने से क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है और अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *