फर्रुखाबाद न्यूज़:- 6 माह से मानदेय ना मिलने पर कोविड-19 के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी भुखमरी के कगार पर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

कोविद-19 के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन ने अपनी समस्या को बताया तीन चरणों में हम लोगों का समायोजन किया गया था, जिसमें पहले चरण व दूसरे चरण के कर्मचारियों को मानदेय दिया जा रहा है तीसरे चरण के कर्मचारियों को मानदेय क्यों नहीं मिला जबकि 23,6,26 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया था जिसमें उन्होंने तीन दिन का समय मांगा था आप लोगों का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ है उसके बाद 8.7.2026 को एस डी एम फर्रुखाबाद को ज्ञापन दिया गया उनको अवगत कराया गया लेकिन स्थिति वैसी ही बनी हुई है अभी तक कोई भी प्रकार का भुगतान नहीं मिला है, जुलाई में बच्चों के स्कूल खुल जाने की वजह से बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मान देय न मिलने की वजह से भुखमरी के कगार पर सारे कर्मचारी पहुंच गए हैं उन्हें घर से अपने ड्यूटी आने के किराए तक के लाले पड़ रहे हैं अगर यही स्थिति बनी रही तो हो सकता है इनमें से किसी कर्मचारी का कोई अहित होता है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह सोचने का विषय है ज्ञापन देने वालों में शामिल रोहित ओमप्रकाश, असलम ,आशीष ,अर्जुन अंकित ,पिंकी ,सुषमा रामनरेश ,राहुल साकिव आदि लोग शामिल रहे |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *