फर्रुखाबाद |
जुलाई माह तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला अधिकारी डा. अंकुर लाठर ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को किया रवाना।यह अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा,बाल विकास,ग्राम्य विकास, पशुपालन,सिंचाई तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासो से संचारी रोगो की रोकथाम एवं जागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित हुए जिला अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल।स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है,बल्कि यह सभी विभागों एवं प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों को गंभीरता से निर्वहन करें ताकि अभियान का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे वे अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें कहीं जलभराव न होने दें,टूटें बर्तन,पुराने टायर,कूलर,गमले एवं ऐसे पात्र जिनमें पानी एकत्र हो सकता है, उन्हें नियमित रूप से साफ करें तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करें।उन्होंने ने कहा कि डेंगू,मलेरिया,चिकिनगुनिया एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को तेज़ बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दें तो बिना विलंब निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें तथा स्वयं दवा लेने से बचें।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया
कि जुलाई माह के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर एंटी लार्वा छिड़काव, फागिंग स्रोत,साफ-सफाई अभियान, रोगियों की सक्रिय ख़ोज, बुखार सर्वे,जलजनित एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम तथा जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी
कार्यकत्रियां घर घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस (JE),एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES), सहित अन्य संचारी के रोगों के लक्षण,बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता,खुले में गंदगी एवं जलभराव की रोकथाम, कूड़ा कचरें के समुचित निस्तारण तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विधालयो, ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों एवं अभिभावकों को संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली में विभिन्न विभागों को अधिकारियों,
कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स, विधालयो के छात्र छात्राओ,आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।प्रतिभागियों ने हाथों में जागरुकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने तथा जीवनशैली के संदेश जन जन तक पहुंचाएं।रेली के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा रोगो से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के
दौरान जनपद के समस्त विधालयो, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम,प्रभात फेरियां,जागरुकता रैलियां,नुक्कड़ नाटक, गोष्ठियां, दीवार लेखन,पोस्टर, पम्प प्लेट, वितरण तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप गतिविधियों का संचालन करेंगे, जिससे संचारी रोगो की रोकथाम
के प्रति जनसामान्य में व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो सकें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों,स्वास्थ् कर्मियों,छात्र छात्राओ एवं स्वयंसेवकों ने जनपद फर्रुखाबाद को संचारी रोगों से मुक्त बनाने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2026 को पूर्ण सफलता दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आशा, एएनएम,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विधालयो के छात्र छात्राओ ने बड़ी संख्या सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
