शमसाबाद |
पल्स पोलियो अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने पोलियो बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दलेल गंज बूथ और रोशनाबाद बूथ पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के प्रति जागरूक रहने की अपील की। सीएमओ ने निर्देश दिए कि कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने टीमों को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बूथों के निरीक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां इमरजेंसी में जानकारी की और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सरवर इकबाल से जानकारी ली और देखें रिकॉर्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया जिले में 2,92 ,860 का लक्ष्य जिसे पूरा किया जाएगा आज बूथों पर पिलाया जाएगा और सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर टीम में जाकर पिलाएंगे |
