ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई समीक्षा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई समीक्षा

एटा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों तथा अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और निर्देश दिए कि सभी कैमरे निरंतर रूप से सुचारू स्थिति में संचालित रहें।

इस दौरान वेयर हाउस के विभिन्न कक्षों को खोलकर भौतिक निरीक्षण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *