बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 4 किशोर श्रमिक मुक्त कराए गए

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 4 किशोर श्रमिक मुक्त कराए गए

एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

एएचटीयू/एसजेपीयू प्रभारी उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू एवं उनकी टीम ने जीटी रोड, कासगंज रोड स्थित होटलों, ढाबों, कारखानों तथा विभिन्न दुकानों पर निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति के प्रति जनजागरूकता भी फैलाई गई।

संयुक्त टीम ने तीन प्रतिष्ठानों से कुल चार बाल एवं किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए किशोर श्रमिकों को श्रम से मुक्त कराया गया। साथ ही उन्हें पुनर्वास एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1098, 108, 112, 1076 एवं 181 की जानकारी देकर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। टीम ने दुकानदारों एवं व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं किशोरों को अपने प्रतिष्ठानों में रोजगार न दें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *