सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) का पर्व |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

जनपद में ईदुल – अजहा बकरीद का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज स्थित नई ईदगाह, पुरानी ईदगाह,जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहो में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगो ने नमाज अदा की नमाज के दौरान मुल्क के अमन चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मुफ्ती हाजी सैय्यद मो अज्जम अली ने ईद की नमाज़ अदा कराई। वहीं पुरानी ईदगाह में सुबह 8 बजे मौलाना शमशाद चतुर्वेदी ने नमाज पढ़ाई।खुतवे के दौरान उन्होंने हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए त्याग,समर्पण और इंसानियत का संदेश दिया इसके अलावा रकाबगंज तिराहा स्थित मस्जिद जान अली खान में सैय्यद मुताहिर अली तथा मोहल्ला रकाबगंज की दरगाह हजरत अब्बास में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने नमाज़ अदा पढ़ाई।नमाज़ से पहले उलेमाओं ने तकरीर में रसूल-ए-पाक की सुन्नतों पर अमल करने और कुर्बानी की अहमियत

को समझने पर जोर दिया।नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अपने-अपने घरों में शरई तरीके से कुर्बानी अदा की कुर्बानी के दौरान साफ़ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पूरे दिन सफाई व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त बनाए रखा।त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।ईदगाहो और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला अधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार,सीओ सिटी अभय वर्मा, थाना प्रभारी अजब सिंह, इंस्पेक्टर अमोद सिंह,इंस्पेक्टर अमित गंगवार,एसआई अमित गुप्ता, और बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओ की निगरानी करते रहे। अधिकारियों की मौजूदगी और लोगों से सहयोग से जनपद में बक़रीद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ तथा लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *