नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

1 Min Read

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के दुल्हा गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुमन, पत्नी वेद प्रकाश के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। भाई अमन ने बताया कि सुमन की शादी 2 फरवरी 2025 को वेद प्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा प्लॉट की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर सुमन की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *