तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत चार गंभीर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज /फर्रुखाबाद।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलादादपुर के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज भिजवाया।

कोतवाली प्रभारी ने खुद संभाली कमान

अस्पताल में आपातकालीन स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं स्थिति को संभाला। उन्होंने डॉक्टरों की मौजूदगी में घायलों को त्वरित उपचार दिलाने का प्रयास किया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी फर्रुखाबाद भेज दिया है।

तीन घायलों की हालत नाजुक, लोहिया अस्पताल रेफर

चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल चार लोगों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *