आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त उद्यानिक फसलों के सर्वे हेतु किसानों से सूचना उपलब्ध कराने की अपील

2 Min Read

आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त उद्यानिक फसलों के सर्वे हेतु किसानों से सूचना उपलब्ध कराने की अपील

एटा । जिला उद्यान अधिकारी, एटा द्वारा जनपद के समस्त किसान भाइयों एवं आमजनमानस को सूचित किया गया है कि गत दिनों जनपद में आए भीषण आंधी-तूफान के कारण बागवानी एवं उद्यानिक फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। इस संबंध में प्रभावित कृषकों से अपील की जाती है कि जिनकी उद्यानिक फसलों या बागों में 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान हुआ है, वे इसकी सूचना यथाशीघ्र उद्यान विभाग को उपलब्ध कराएं।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि यदि किसी बाग में समूह के रूप में पेड़ गिर गए हों अथवा कुल पौधों का 33 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान हुआ हो, तो संबंधित कृषक अपने नुकसान की सूचना फोटो सहित विभागीय कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभागीय टीम द्वारा समयबद्ध तरीके से स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। कृषकों के हितों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा उद्यान विभाग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित कृषकों के सहयोग हेतु तत्पर है।

अतः सभी कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपनी क्षति की सूचना उपलब्ध कराकर सर्वे एवं सहायता प्रक्रिया को सुगम बनाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *