करहल और एस.ओ.जी. टीम की बड़ी कार्यवाही, 18.5 टन अवैध काला तेल (क्रूड ऑयल) के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

करहल और एस.ओ.जी. टीम की बड़ी कार्यवाही, 18.5 टन अवैध काला तेल (क्रूड ऑयल) के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) थाना करहल पुलिस और एसओजी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी या व्यावसायिक रूट से हटकर काला तेल (क्रूड ऑयल पेट्रोलियम पदार्थ) की चोरी और उसमें मिलावट करने के काले कारोबार में लिप्त था।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक कैंटर जिसमें करीब 18.5 टन क्रूड ऑयल या पेट्रोलियम पदार्थ लोड था, वह अपने निर्धारित मार्ग से भटककर करहल क्षेत्र में आया हुआ था। यहाँ पर तेल को अनलोड कर उसमें मिलावट करने का प्रयास किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि फिरोजाबाद निवासी साधु यादव नाम का व्यक्ति कुछ अवैध उपकरणों की मदद से टैंकर से थोड़ा-थोड़ा तेल निकालकर उसमें मिलावट करने का काम करता था और बाद में इसे बाजार में फुटकर दामों पर बेचने की योजना थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने मिलावट के काम में इस्तेमाल होने वाले सभी अवैध उपकरणों और 18.5 टन तेल से लदे कैंटर को जब्त कर लिया है। मौके से मुख्य आरोपी साधु यादव, ट्रक चालक और उसके एक अन्य साथी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला पंजीकृत कर लिया है और तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों का भी पता लगाया जा सके। इस मामले में संबंधित विभागों को भी लिखित और मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई बहुत ही कड़ाई से अमल में लाई जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *