20 मई तक मानदेय नही मिला तो एनएचएम कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

2 Min Read

20 मई तक मानदेय नही मिला तो एनएचएम कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०), उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०)

बस्ती जिला अध्यक्ष डॉ०अजय कुमार के नेतृत्व में जनपद बस्ती में मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रदेश भर के एनएचएम संविदा कर्मचारियों को मार्च 2026 एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ होने से कर्मचारियों के समक्ष बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती जी ने कहा कि लगातार मानदेय भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन द्वारा राज्य प्रशासन से मांग की गई है कि समस्त एनएचएम संविदा कर्मचारियों का 2 माह का लंबित मानदेय शीघ्र जारी कराया जाए।

जिला महामंत्री आनंद गौरव शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय निर्णय के अनुसार यदि दिनांक 20 मई 2026 तक कर्मचारियों को दो माह का लंबित मानदेय प्राप्त नहीं होता है, तो प्रदेशीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद के समस्त कर्मचारी 21 मई 2026 से “No Pay–No Work” की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार/कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

संगठन ने प्रशासन से कर्मचारियों की समस्या का तत्काल समाधान कर संभावित आंदोलन की स्थिति से बचने की अपील की है।

ज्ञापन कार्यक्रम में संगठन के मण्डल अध्यक्ष डॉ०बी०वर्मा, मण्डल महामंत्री अभिषेक कुमार, डॉ अमित पांडेय, डॉ इंद्रेश चौधरी, डॉ० राकेश कुमार, अमित कुमार, ईश्वर पाण्डेय, देवानन्द पाठक, डॉ०गोपाल कृष्ण राय, अजीत प्रजापति, अवधेश मिश्रा, डॉ डी एस कुशवाहा, राजनरायन, विनय सिंह एवं जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

अशोक कुमार कनौजिया की रिपोर्ट

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *