7 मई से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

7 मई से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया

*घर बैठे आसान प्रक्रिया से करें अपनी गणना, प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें*

एटा। जनपद एटा में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 मई 2026 तक संचालित की जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस चरण में नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की गणना करने की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना की यह व्यवस्था नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली प्रक्रिया उपलब्ध कराती है। इसके माध्यम से आमजन घर बैठे ही अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं और जनगणना अधिकारी के आगमन पर केवल प्राप्त SE ID दिखाकर प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

स्व-गणना की प्रमुख विशेषताएं एवं प्रक्रिया इस प्रकार हैं:

नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर के माध्यम से OTP सत्यापन के बाद प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

हिंदी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है।

परिवार एवं आवास से संबंधित लगभग 33 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज करनी होगी। सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करने पर Self Enumeration ID (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

जिला जनगणना अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए समयावधि के भीतर स्व-गणना अवश्य करें, जिससे जनगणना कार्य सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जब जनगणना अधिकारी घर-घर सर्वेक्षण के लिए पहुंचेंगे, तब नागरिकों को केवल अपनी SE ID दिखानी होगी, जिससे दोबारा जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *