तेज रफ्तार डीसीएम -टेम्पो की भीषण टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत, 10 गम्भीर रूप से घायल: डीएम-एसपी पहुचीं लोहिया |

2 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद |

जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा की अनदेखी ने तीन जिंदगियां छीन लीं। आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन….????????

फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री थाना जहानगंज के गांव हब्बापुर से टेंपो में सवार होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। तभी जमापुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह तुरंत राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर हादसे की पूरी जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बड़ा सवाल:–क्या ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण है?

आखिर कब तक ऐसे हादसों में निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी?

जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी…..?

अब जरूरत है कि इस हादसे को सिर्फ दुर्घटना मानकर न छोड़ा जाए, बल्कि जिम्मेदार ड्राइवर, वाहन मालिक और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *