नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने संभाली एटा की कमान

1 Min Read

नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने संभाली एटा की कमान

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा । आज मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जनपद कोषागार पहुँचकर एटा के 112वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

अरविन्द सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे असिस्टेंट मजिस्ट्रेट/असिस्टेंट कलेक्टर मेरठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज एवं लखीमपुर खीरी, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी बलरामपुर तथा अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश शासन के पदों पर महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश मौर्य, उपजिलाधिकारी सदर एटा श्वेता सिंह, उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत, उपजिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, अनवर राशिद फारूकी,तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय,वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय चौहान ‘विजयभाई’ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *