UP News : 44 एडिशनल SP के तबादले, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

5 Min Read

उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। रविवार की देर शाम हुए इस बदलाव से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शासन ने 44 एएसपी को तबादला कर दिया है। इनमें ज्यादातर अफसर प्रमोशन पाकर सीओ से एएसपी बने हैं।

इन सभी अफसरों को नई तैनात दी गई है। इनमें मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से एएसपी पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार को चित्रकूट से एएसपी हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से उपसेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ अपर पुलिस उपायुक्त से एएसपी सुलतानपुर, हरि राम यादव को देवरिया से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट, श्रीमती अलका को एएसपी सीआईडी मेरठ से एएसपी आगरा कमिश्नरेट, पीएसी मेरठ में उपसेनानायक रहे आलोक दुबे को एएसपी सीआईडी सेक्टर मेरठ, श्रीमती श्रेष्ठा को बागपत से एएसपी एसटीएफ लखनऊ, मुकेश प्रताप सिंह को एएसपी सीआईडी लखनऊ से उपसेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, हितेंद्र कृष्ण को एएसपी वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ से एएसपी सीआईडी लखनऊ, मुकेश चंद्र उत्तम को श्रावस्ती से एएसपी विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, चंद्रकेश सिंह को सीतापुर से एएसपी श्रावस्ती, मनोज कुमार यादव को मथुरा से उपसेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा, राजेश कुमार तिवारी को मुरादाबाद से एएसपी (ट्रैफिक) मथुरा, अभय कुमार मिश्र को लखनऊ से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया है।

इसी तरह सहारनपुर एएसपी रहे एसएन वैभव पांडेय को लखनऊ में एएसपी सतर्कता अधिष्ठान, बरेली में सीआईडी सेक्टर एएसपी रहे उमेश कुमार यादव को एएसपी सीआईडी सेक्टर प्रयागराज, मेरठ में उपसेनानायक रहे रफीक अहमद को गोरखपुर में सीआईडी सेक्टर एएसपी, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात श्रीमती सलोनी अग्रवाल को उपसेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, अलीगढ़ एएसपी रहे वरुण कुमार सिंह को गाजियाबाद अपर पुलिस उपायुक्त, नोएडा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त रहे स्वतंत्र कुमार सिंह को नोएडा कमिश्नरेटर में अपर पुलिस उपायुक्त, कानपुर देहात एएसपी रहे संजय वर्मा को बलिया एएसपी (दक्षिणी), मेरठ एएसपी रहीं नवीना शुक्ला को एएसपी एएनटीएफ (ऑपरेशन) लखनऊ, मेरठ एएसपी रहे संतोष कुमार सिंह को इटावा में एएसपी अपराध बनाया गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर में एएसपी रहीं निष्ठा उपाध्याय को सीआईडी सेक्टर ऑफीसर एएसपी बरेली, मुजफ्फरनगर एएसपी रहे रामआशीष यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, बाराबंकी में उपसेनानायक रहे धर्मेन्द्र कुमार यादव को रायबरेली में 25वीं वाहिनी पीएसी का उपसेनानायक, कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी का सहायक सेनानायक रहीं श्रीमती तनु उपाध्याय को यहीं पर उपसेनानायक, प्रयागराज की 42वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक रहे उदय प्रताप सिंह को यहीं पर उपसेनानायक, मेरठ में एसीओ एएसपी रहे इरफान नासिर खान को सुलतानपुर पीटीएस एएसपी, सीआईडी लखनऊ एएसपी रहीं श्रीमती मोनिका यादव को एएसपी यूपीपीसीएल (मध्यांचल) लखनऊ, मेरठ में ईओडब्ल्यू सेक्टर एएसपी रहीं सुश्री समीक्षा यादव को बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक, मेरठ में मंडलाधिकारी रहीं वंदना शर्मा को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में एएसपी बनाया है।

इसी तरह आगरा एडीजी जोन में एएसपी रहे ओजस्वी चावला को आगरा एडीजी जोन में एएसपी, गोरखपुर में सहायक सेनानायक रहे अभिनव यादव को आजमगढ़ में 20वीं वाहिनी पीएसी का उपसेनानायक, प्रयागराज में 03वीं वाहिनी एसएसएफ में सहायक सेनानायक रहे प्रेम प्रकाश यादव को उपसेनानाय 03वीं वाहिनी एसएसएस प्रयागराज, लखनऊ एसटीएफ में पुलिस उपाधीक्षक रहे अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को लखनऊ एसटीएफ का एएसपी, एसअीएफ लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक रहे दीपक कुमार सिंह को यहीं पर एएसपी, सुलज्ञतनपुर पीटीएस एएसपी रहे देवेंद्र सिंह को मिर्जापुर की 39 वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक, सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय लखनऊ में एएसपी रहे आलोक कुमार को कानपुर सीआईडी में एएसपी, बलिया में एएसपी रहीं श्रीमती स्नेहा तिवारी को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, मेरठ में एएसपी रहे अभिषेक तिवारी को मैनपुरी में एएसपी (ग्रामीण), गोरखपुर में 02वीं वाहिनी एसएसएफ में एएसपी (ट्रैफिक) रहे राघवेंद्र कुमार मिश्र को मेरठ में 6वीं वाहिनी पीएसी का उपसेनानायक बनाया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक, लखनऊ सीआईडी चिरंजीव मुखर्जी का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *