फसल सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बीमा दावों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

फसल सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, बीमा दावों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा में हाल ही में हुई वर्षा से संभावित फसल क्षति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप निदेशक कृषि सुमित कुमार ने जानकारी दी कि जनपद में इस वर्ष 39,225 किसानों ने फसल बीमा कराया है, जबकि 5,206 हेक्टेयर क्षेत्रफल बीमित किया गया है। जनपद के लिए नामित बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी प्रा. लि. है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा से हुई संभावित फसल क्षति के मामलों में किसानों के दावों का पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर 10 प्रतिशत तक की फसल क्षति होने पर भी मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।

किसानों से अपील की गई है कि वे फसल क्षति से संबंधित अपनी शिकायतें और दावे टोल-फ्री नंबर **14447** पर तुरंत दर्ज कराएं, जिससे उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य, अपर उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारुकी, डीडी कृषि सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशासन ने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान भी तेज किए जाएंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *