कायमगंज/फर्रुखाबाद
प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के बच्चों ने संचारी रोग नियंत्रण रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने स्कूल स्टाफ के साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मेमवती और आशा हेल्थ वर्कर रामदेवी विभाग द्वारा दिया गया पोस्टर लेकर रोगों से बचाव के तरीके बता रही थी।इस अवसर पर स्कूली बच्चे हाथों स्कूल चलो अभियान संबंधी नारे लिखे तख्तियां लेकर गगनभेदी नारे लगा कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे। गांव में पांच बच्चे मिले जिनके नामांकन कक्षा में कराने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया।
