जेसीज क्लब की पहल: 150 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, चेहरे खिले |

2 Min Read

कायमगंज/ फर्रुखाबाद/

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के अग्रवाल सभा भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेसीज क्लब की ओर से आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद बच्चों की मदद करना है। क्लब के पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख स्कूलों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को नए स्कूल बैग भेंट किए। नया बैग पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनके चेहरे खिल उठे।

इन स्कूलों के बच्चों को मिला लाभ बैग वितरण समारोह में गायत्री स्कूल, विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शिव ज्ञान मंदिर और केएस पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों के बच्चों ने शिरकत की। जेसीआई अध्यक्ष प्रतीक राज कौशल ने इस मौके पर कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे हर दिन स्कूल जाएं और मन लगाकर पढ़ाई करें।

शिक्षा के महत्व पर जोर

कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. अक्षत रस्तोगी ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह अच्छी शिक्षा एक बेहतर भविष्य की नींव रखती है। इस खास मौके पर जेसीआई विशू कौशल, अभिषेक अग्रवाल, विशाल गुप्ता, अनुभव रस्तोगी, हिमांशु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, पराग अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रसिक अग्रवाल, मानवी रस्तोगी, तृप्ति रस्तोगी, अदिति गर्ग सुरेंद्र गुप्ता उर्फ (बाबा जी )और प्राप्ती गुप्ता समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *