पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

कासगंज। थाना पटियाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कासगंज ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 36/26 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी नरवीर उर्फ रनवीर पुत्र सत्यवीर निवासी नगला अजीत, थाना जैथरा, जनपद एटा को दरियावगंज झील के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *