एसडी स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क का उद्धघाटन सांसद मुकेश राजपूत के कर कमलों द्वारा संम्पन ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद

फतेहगढ़ स्थित रखा रोड जीबी ईट भट्ठा के सामने जनपद का पहला सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहला स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क का भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काट कर किया उद्घाटन | इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार भी मौजूद रहे उद्घाटन के बाद स्वीमिंगपूल में बनी भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की मूर्ति पर राजपूत ने पुष्प वर्षा कर पूजन किया तत्पश्चात उन्होंने एसडी स्विमिंग पूल और वाटर पार्क के मालिक प्रदीप कुमार सक्सेना अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति से वाटर पार्क के बारे में जानकारी ली सांसद राजपूत ने मीडिया को बताया अब बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।आपके जनपद में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहला स्वीमिंगपूल और वाटर पार्क इनजाय करने के लिए तैयार हैं सपरिवार वाटर पार्क और स्विमिंग पूल का आनंद उठायें सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य किया गया है। वाटर पार्क के अर्पित सक्सेना ने बताया हमारे यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस स्विमिंग पूल और वाटर पार्क है।सीसीटीवी से लैस है।हमारे यहां नहाने के लिए दो पुल है।बच्चों के लिए छोटा पुल और बड़ों के लिए बड़ा पुल उपलब्ध है।हमारे यहां लॉकर सुविधा के साथ साथ कास्ट्यूम भी उपलब्ध हैं।आप सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक आकर स्वीमिंगपूल और वाटर पार्क का आनंद प्राप्त कर सकते हैं दो स्लाइड तीन स्लाइड है और रेन डांस भी उपलब्ध हैं।इस अवसर पर (यश बाबू) रितिक सक्सेना,डा०भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष,उज्ज्वल सक्सेना,विनोद कुमार सक्सेना,डा०राजेश हजेला (पत्रकार),डा0 धर्मेन्द्र राजपूत,राजकुमार वर्मा,अभिषेक बाथम,विकास पांडेय,नीरु सक्सेना, लता सक्सेना, स्वेता सक्सेना,स्मृति सक्सेना,सुमन श्रीवास्तव, धमेंद्र श्रीवास्तव(पत्रकार),मनीष सक्सेना,अजय कटियार (मंडल अध्यक्ष भाजपा),कृष्ण मुरारी, राहुल कुमार,अरुण कुमार गुप्ता (कोटेदार),प्रियंका सिंह, गोविन्द सिंह, सौम्या वर्मा,पियूष वर्मा, अशोक कुमार (कैप्टन सेवा निवृत्त),रमाशंकर,नन्द किशोर कटियार,भैया लाल,प्रदीप कुमार सक्सेना अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष,सुनील रावत, राम-लखन राजपूत,आदेश शाक्य,सागर गुप्ता,रतन कुमार सक्सेना,अमित कुमार सक्सेना,जय कुमार सक्सेना संजीव सक्सेना पत्रकार, विनोद वर्मा (दिव्यांग ल प्रकोष्ठ जिला संयोजक भाजपा), अनिल राजपूत, शैलेन्द्र भदौरिया (मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा)आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *