पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रभारी मंत्री फर्रूखाबाद जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

आयोजित बैठक में मा० मंत्री जी द्वारा विगत समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। तत्पश्चात सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए उनके प्रदर्शन में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

मा० मंत्री जी ने समीक्षा बैठक में अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर मा० सांसद, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत, मा० विधायक भोजपुर, मा० विधायक कायमगंज, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *