दंपत्ति हत्याकांड की जांच में पुलिस पर गम्भीरआरोप, एसडीएम से न्याय की गुहार |

1 Min Read

कायमगंज |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा के मोहल्लेवासियों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को एक सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंपा। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि दोहरे हत्याकांड की जांच के नाम पर पुलिस उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, जिससे मोहल्लेवासी डरे सहमे हुए हैं।

दंपत्ति हत्याकांड का मामला 26 फरवरी को दिनदहाड़े हुई वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी पुष्पा की गला घोंटकर हत्या से जुड़ा है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई इस वारदात के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है । मोहल्लेवालों का कहना है कि इस प्रकरण की जांच के नाम पर स्थानीय पुलिस आए दिन उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ व प्रताड़ित करती है | मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें थाने में बुलाकर तरह-तरह से प्रताड़ित करती है और उनके साथ मारपीट भी की जाती है।आज तहसील पहुंची महिलाओं ने बताया कि वे पानी बताशे, पापड़ी, मुरमुरा और पट्टी आदि बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती हैं।

मोहल्लेवासियों ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, तथा न्याय की गुहार लगायी है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *