जुऑ खेलते चार गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद।

1 Min Read

अमृतपुर।

थाना अमृतपुर पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सुशील तिवारी पुत्र स्व. हरिशंकर निवासी ग्राम करनपुर दत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद सहित कुल चार व्यक्ति शामिल हैं। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते तथा कुल 6,660 रुपये नगद बरामद किए।

इस संबंध में वादी उपनिरीक्षक राहुल सिंह थाना अमृतपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0 29/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *