लोहिया अस्पताल में सांसद मुकेश राजपूत द्वारा एचपीवी वैक्सीन का हुआ लाइव उद्घाटन।

2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जिले के लोहिया अस्पताल में एच पी वी वैक्सीन का उद्घाटन फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा किया गया। जिसमें सांसद मुकेश राजपूत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष डॉक्टर जगमोहन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला डॉक्टर धीर सिंह ,सर्जन डॉक्टर रोहित तिवारी ,चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर विवेक सक्सेना द्वारा लाइव प्रोग्राम देखा गया। यह ऐसी बीमारी है जिसमें 9 से 14 साल के बच्चों की बच्चेदानी में कैंसर होने के जो चांसेस रहते हैं या ऐसी समस्या है जिसको किशोरिया बताने में असमर्थ होती हैं यह आगे भविष्य में बहुत विकराल रूप ले लेते हैं। जिसको देखते हुए इस वैक्सीन को आज से लखनऊ में शुरुआत की गई। आने वाले समय में लगभग सभी जिलों में निशुल्क लगेगी। जिससे महिला मृत्यु दर में कमी आएगी और जच्चा ,बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे यह ऐसी बीमारी है जिसके लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा और इस वैक्सीन का इस्तेमाल करना पड़ेगा सांसद मुकेश राजपूत ने अपने शब्दों में बताया यह बीमारी ऐसी होती है जिसमें हमारे भारतवर्ष में किशोरिया अभी जागरूक नहीं हुई है उन्हें जागरूक किया जाएगा प्रचार प्रसार किया जाएगा ,अभी तक पैसे द्वारा वैक्सीन लगाई जाती थी अब यह सरकार द्वारा निशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी जी, प्रधानमन्त्री मोदी जी को मैं धन्यवाद देता हूं। वहां पर ट्रेनिंग करने वाली एएनएम व जीएनएम को लाइव प्रोग्राम में शामिल किया गया और उनको जागरूक किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *